Translate

कुण्डलिया लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
कुण्डलिया लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 27 अक्टूबर 2019

दीपमालिका  सज  गयी  पावन  उत्सव  पाय
उर आनन्दित हो  गया  खुशियां  नहीं समाय।
खुशियां नहीं समाय विविध विध रच रंगोली
मीठे    की    भरमार   देख    झूमे    हमजोली।
गणपति  गौरि  मनाय साथ में मातु कालिका
महालक्ष्मी    पूजन      करती     दीपमालिका।।
दीपावली पर्व की असीम शुभकामनाएं
https://jaiprakashchaturvedi.blogspot.com/2019/10/blog-post_27.html

बुधवार, 20 सितंबर 2017

कुण्डलिया

माता शक्ति स्वरूप है, जिसके कृत्य महान
सुत की रक्षा  के लिए,  करती  नये  विधान
करती  नये  विधान,  सदा  न्यौछावर  होती
देती    है    सौगात, सीप  से  लाकर  मोती
शीश नवा जय बोल, द्वार पर जो भी आता
सकल  कामना पूर्ण, करे  नित  अम्बे माता//

नवरात्रि की बहुत सारी शुभकामना के साथ जयप्रकाश चतुर्वेदी

https://jaiprakashchaturvedi.blogspot.com/2017/09/blog-post.html